दो अभियुक्तो को लुटे हुवे थैले व पैसे के साथ किया गिरफ्तार।
बहादराबाद। रुड़की से आ रही एक महिला का कॉलेज के पास दो व्यक्तियों द्वारा एक थैला छीन फरार हो गए थे जिसमें एक मोबाइल व रुपए व आवश्यक कागजात को लूट लिया गया था पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जनता की मदद से दोनों व्यक्तियों को मय लूटे गए थैले के साथ पकड़ लिया पकड़े जाने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम अमित उर्फ रोमी पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बोंगला थाना बहादराबाद व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप पुत्र बलजोर निवासी उपरोक्त बताया दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया थैला मय मोबाइल व ₹500 बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किए जा रहे हैं पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के हैं पूर्व में भी लूट चोरी आदि अभियोग में जेल जा चुके हैं।
