बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को स्वामी यतीश्वरानंद ने ज्वाइन कराई भाजपा — भूमिधरों की भूमि पैमाइस के आदेश, जल्द मिलेगा मालिकाना हक, — एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य हो जाएगा घोषित, मूल्य घोषणा की समीक्षा जारी

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को स्वामी यतीश्वरानंद ने ज्वाइन कराई भाजपा
— भूमिधरों की भूमि पैमाइस के आदेश, जल्द मिलेगा मालिकाना हक,
— एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य हो जाएगा घोषित, मूल्य घोषणा की समीक्षा जारी
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में शाहपुर शीतला खेड़ा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर, कांग्रेस के छोटू जयंत समेत कई नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पथरी ग्राम में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने भूमिधर किसानों की भूमि पैमाइस कराकर उन्हें मालिकाना हक दिलाने का भरोसा दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना मूल्य एक सप्ताह के अंदर घोषणा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को निराश नहीं होने देंगे।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ताबड़तोड़ दौरा करते हुए 8 गांवों में सड़कों का शुभारंभ किया तो जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीण और किसानों ने जंगली जानवरों से बचाने की गुहार लगाई तो स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि मिस्सरपुर से भोगपुर तक करीब 8 किलोमीटर की सोलर फेसिंग तार लगाने का काम सुचारू है।
इस दौरान पथरी में जनता दरबार लगाकर में भूमिधर किसानों ने भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग उठाई। जिस पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि भूमि की नपाई का काम तेजी से चल रहा है। नपाई का काम पूरा होते ही संबंधित लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए शासन में काम शुरू हो जाएगा।
इन गांवों में सड़कों का किया शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कई गांवों के संपर्क मार्ग और अंदर की सड़कों का शुभारंभ किया। जिसमें सड़कों के ग्राम मिस्सरपुर, कटारपुर, बिशनपुर, चांदपुर, पथरी, शिवगढ़, गोविंद गढ़, रानी मजरा, शाहपुर शीतला खेड़ा आदि गांवों में शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर सरदार रोहिताश्व, शेषराज सैनी, बलवंत पंवार, नरेश भगत, मोहर सिंह, प्रभात, मेघपाल, सरदार करण सिंह, संजय सरदार, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल सिंह, आदेश चौहान, पटवारी, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, सतीश चौहान, कुंवरपाल सिंह, नरेश चौहान, रविंद्र सैनी, राजेश सैनी, संजय भगत, विवेक चौहान, रविश, सुरेंद्र, सुशील, कंवरपाल, नकलीराम सैनी, प्रवीण, उत्तम चौहान, दीपक रावत, ऋषिपाल चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।