हरिद्वार की चीनी मीलों में पैराई शुरू, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने समय एवं नियमानुसार इंडेंट सुचारू करने के दिए निर्देश – कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्रय केंद्रों पर लापरवाही न बरतने और तत्काल उठान के दिए निर्देश

हरिद्वार की चीनी मीलों में पैराई शुरू, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने समय एवं नियमानुसार इंडेंट सुचारू करने के दिए निर्देश
– कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्रय केंद्रों पर लापरवाही न बरतने और तत्काल उठान के दिए निर्देश
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के वादे के अनुसार दीपावली के बाद चीनी मिलों में पैराई सत्र शुरू हो गया है। इकबालपुर और लिब्बरहेडी में 10 नवंबर को तो लक्सर में 11 नवंबर को पैराई शुरू हो जाएगी। कैबिनेट स्वामी यतीश्वरानंद ने चीनी मिलों को निरंतर पैराई जारी रखने और गन्ना केंद्रों से तत्काल गन्ना उठवाने के आदेश दिए। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधकों को समितियों से समन्वय बनाकर गन्ना पर्ची के इंडेंट निरंतर जारी करने को भी आदेश दिए। उनका उदृदेश्य है कि किसानों को किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
हरिद्वार जनपद की चीनी मिलों में गन्ना पैराई का काम शुरू होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का किसानों ने आभार जताया है। चीनी मिलों में निरंतर पैराई का काम होता रहे, इस पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रबंधकों को लापरवाही न बरतने के आदेश दिए है। उनका कहना है कि अगेती फसल के गन्ने की शीघ्र कटाई होने से किसान गेहूं या सरसों की फसल की बुबाई समय से कर सकेंगें
कैबिनेट मंत्री ने गन्ना समितियों को भी निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर किसानों के हित में इंडेंट जारी करने में लापरवाही न बरते और क्रय केंद्रों से गन्ना उठवाने की निगरानी करें, ताकि तुलाई का काम निरंतर चलता रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के पर्ची कैलेंडर में क्रम बिगड़ा हुआ है तो उसमें सुधार करवाते रहें उन्होंने पर्ची के कैलेंडर को इस क्रम से तैयार करने को कहा कि ताकि किसानों के गन्ने डालने का क्रम न बिगड़े। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में पर्ची का क्रम बिगड़ने से गन्ना सूखने लगता है, इसे बचाने के लिए कैलेंडर की समीक्षा करना जरूरी है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि किसानों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। आपदा के साथ तमाम समस्या झेल रहे किसानों की फसल व्यवस्थित तरीके से बिके, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिंतित है और अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता से लेकर उसका समाधान कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।