एसडीएम ने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

एसडीएम ने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

लक्सर : एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर और आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की जानकारी ली। दवाओं के वितरण और रखरखाव को लेकर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम वैभव गुप्ता ने आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर उन्होंने संतोष जताया  डिस्पेंसरी के निरीक्षण के दौरान मेडिसन डिस्पले बोर्ड पर स्टाक प्रदर्शित नहीं होने पर एसडीएम ने नियमित रूप से बोर्ड पर एंट्री के निर्देश दिए। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान कुछ दवाएं तीन माह के भीतर एक्सपायर होने की कगार पर मिली। उन्होंने दवाओं का वितरण समय से कराने के निर्देश दिए। औषधि भंडार कक्ष अत्यंत छोटा होने के कारण दवाओं का रखरखाव सही नहीं मिला। इसके अलावा पैथोलाजी लैब कक्ष भी छोटा होने पर उन्होंने दोनों कक्षों को बड़ा कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों के भेजने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने सीएचसी पर भीड़ को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एक महिला व एक पुरूष पीआरडी जवान की तैनाती की मांग की। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आक्सीजन दवाएं आदि की व्यवस्था दुरूस्त रखने और अस्पताल में कोविड गाइडलाइन का पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में व्यवस्थाएं सामान्य मिली हैं। जो कमियां मिली हैं उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।