15 दिसंबर को विधानसभा खानपुर में सत्ता परिवर्तन रैली करेगी आजाद समाज पार्टी ।
खानपुर। विधानसभा प्रत्याशी हाजी शमीम साबरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बताया की आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी 15 दिसंबर को परिवर्तन यात्रा रैली निकालेगी जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर विधानसभा खानपुर पहुंच कर परिवर्तन रैली का शुभारंभ करेंगे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं जिससे खानपुर सत्ता परिवर्तन रैली मैं अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुने और उनका लाभ उठा सकें इस मौके पर विधानसभा प्रभारी हाजी शमीम साबरी, प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम, प्रवीण नौटियाल विधानसभा अध्यक्ष भीम आर्मी व खानपुर, क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
