हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सम्भावि प्रतियाशी राजबीर चौहान ने डोर टू डोर जनता से मुलाकात कर जनता की जन समस्याओं को सुना और कहा कि 2022 में कोंग्रेस सरकार बनते ही सभी समस्याओं से निजाद मिल जायेगी।
क्षेत्र 26 भेल के लेबर कॉलोनी भेल सेक्टर 2 मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एवं लक्ष्मी बिहार बहादराबाद मे डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक ले जाने का कार्य करते हुए 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा 2022 में 26 भेल रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता कर विधानसभा में भेज कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
