हरिद्वार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के गणपति विहार में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना है कि 10 सालों से रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कोई विकास नहीं कराया है इसलिए 2022 के चुनाव को लेकर हमारा विरोध प्रदर्शन है और आदेश चौहान हटाओ रानीपुर विधानसभा बचाओ यह हमारा नारा है ।
हम पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम भी पार्टी कार्यकर्ता हैं लेकिन हम आदेश चौहान का विरोध कर रहे हैं जब प्रधानमंत्री कह रहे हैं चौमुखी विकास होगा लेकिन यह क्षेत्रीय नेता अपनी विधानसभा में विकास करने में विफल साबित हो चुके हैं 10 सालों के अंदर हमारी कॉलोनी हमारे वार्ड मैं कोई विकास नहीं हुआ इसलिए हम 2022 के चुनाव को लेकर आदेश चौहान का खुला विरोध करते हैं अगर आदेश चौहान को 2022 के चुनाव में टिकट होता है तो हम आदेश चौहान को वोट नहीं करेंगे उसका खुलकर विरोध करेंगे।
