वन विभाग की टीम द्वारा किया गया 9 फुट लंबे सांप का रेस्क्यू।

वन विभाग की टीम द्वारा किया गया 9 फुट लंबे सांप का रेस्क्यू।

लक्सर । वन विभाग की टीम द्वारा रविवार को लक्सर हरिद्वार रोड पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के समीप एक अजगर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का जिसकी लंबाई लगभग 9 फीट थी। जिसको को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर प्राकृतिक प्रवास के लिए पथरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल को स्थानीय लोगों द्वारा अजगर को देखे जाने की सूचना दी गई थी।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए।वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम में वन दरोगा जातीराम,वन कर्मी सत्येंद्र कुमार,पंकज कुमार व भोपाल आदि ने मिलकर इस 9 फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया।तब जाकर श्री सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों व किसानों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *