गोकशी में तीन पशुओं सहित एक आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस ने गोकशी को ले जा रहे 3 पशुओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी लक्सर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली के कुछ लोग गोकशी के लिए पशुओं को ले गए हैं। और फिलहाल उन्होंने उन पशुओं के पैर भी बांध लिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुखबिर की बात पर यकीन करते हुए तुरंत ही पुलिस टीम को गठित किया गया। गठित पुलिस टीम के द्वारा गोकशी करने वाले व्यक्तियों की घेराबंदी की वहां पर तीन पशु जो गोकशी के लिए ले गए थे।बंधे हुए पाए गए और गोकशी करने वाले वहां से भाग निकले भागने से पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहसीन बताया उसने यह भी बताया कि भागने वाले व्यक्तियों में राजा इरशाद इरफान निवासी ग्राम सुल्तानपुर है।उन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पकड़े गए व्यक्ति को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
