हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में सोमवार करीब 12 बजे दर्जनों नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लाखों के जेवरात और नगदी लूट कर ले गये।

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में सोमवार करीब 12 बजे दर्जनों नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लाखों के जेवरात और नगदी लूट कर ले गये।
सोमवार की रात करीब 12 बजे एक दर्जन नकाबपोश बदमाशो द्वारा मासूम अली पुत्र रशीद अली निवासी धनपुरा को परिवार सहित घर में बंधक बनाकर लाखो रुपए के जेवरात 2,50 लाख रुपए की नकदी लूट कर ले गए। घटना के बाद नकाबपोश बदमाश घर के अंदर परिवार को बंद कर करके फरार हो गए। उसके पश्चात जैसे तैसे करके परिवार के एक व्यक्ति के द्वारा धक्का मार कर गेट खोला गया और घटना की जानकारी फेरूपुर पुलिस चौकी में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मासूम अली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में लूट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना को रात के 1 बजे से 2 बजे के मध्य अंजाम दिया गया है।
वही। थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार का कहना है कि धनपुरा में हुई घटना में लूट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना 12 से 1 के बीच की बतायी जा रही है जिसमे परिजनों को बंधक बनाकर लगभग 2.50 लाख रुपये व सोना चांदी की लूट लूट हुई है सीसीटीवी आदि की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।