हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में आज कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों/अधिकारियों को समयबद्ध-दो से तीन दिन, एक सप्ताह, दस दिन, पन्द्रह दिन, प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश किया। तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने भी कई पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
तहसील दिवस में आज बिसनपुर अरड़ा निवासी सुदेश कुमार ने चकबन्दी के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज करायी, जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। गोविन्दपुरी हरिद्वार से अजय कुमार व अन्य निवासियों ने आवासीय कालोनी में मोबाइल टावर लगाने की शिकायत दर्ज करायी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एचआरडीए को जांच कर तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिये। दुर्गागढ़ निवासी देवेन्द्र ने विरासत में नाम दर्ज न होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को जांच कर नाम दर्ज कराने के निर्देश दिये। सुल्तानपुर से मकसूद हसन ने खतौनी में दर्ज नाम को सही कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिलाधिकारी ने आज ही शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित लेखपाल को दिये।
तहसील व्यापार मण्डल हरिद्वार द्वारा बाजार में लाईट तथा हाईमास्ट लाइट लगाने तथा जगह-जगह मेनहोल खुले होने की शिकायत दर्ज कराने पर जिलाधिकारी ने इस संबंध में विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।
फेरूपुर निवासी जगपाल सिंह सैनी ने चकरोड़ पर अवैध कब्जे के संबंध में जानकारी दी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्राम पंजनहेड़ी निवासी हेमचन्द ने जंगली हाथी द्वारा फसल को नुकसान पहंुचाने की शिकायत तथा मुआवजे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये।
सुग्गन सिंह, ग्राम पीतपुर, थाना लक्सर द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त सम्बन्धित थाने को फोन कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश मौके पर दिये।
तहसील दिवस में गौरादेवी योजना में आवेदन करने वाली युवतियों ने शिकायत दर्ज करायी कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। लोधामंडी ज्वालापुर निवासी शौकीन अब्बासी ने 90 वर्ष पुराना नीम का पेड़ काटने की अनुमति मांगी, जिलाधिकारी ने नगर निगम को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में पथरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ग्राम आन्नेकी हेतमपुर के महिपाल ने पैमाइश के संबंध में, आकाश पाल ने जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया, बीएचईएल शिवालिक नगर निवासी राजीव पाल ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मनोज कुमार ने विद्युत मीटर के संबंध में, ज्वालापुर निवासी रहनुमा ने आर्थिक सहायता दिलाने, बहादराबाद निवासी मुनेश चौहान ने किसान सम्मान निधि आदि के संबंध में अपनी-अपनी समस्यायें जिलाधिकारी को बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सीओ सिटी अभय सिंह, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ0 योगेश भारद्वाज, सहायक निदेशक डेयरी पियूष आर्य, एआरटीओ मनीष तिवारी, जिला बचत अधिकारी एस0एस0 पाल, तहसीलदार सुश्री शालिनी मौर्य, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान मदन सैन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।