बहादराबाद। स्थित ब्लॉक परिसर में स्थापित हिन्दू ह्रदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना के 5 वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्लॉक परिसर में बडी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगो ने इस दौरान कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया गया।
इस दौरान क्षत्रिय चौहान महासभा बहादराबाद के अध्यक्ष मा.राजेन्द्र सिंह चौहान ने आए हुए सभी क्षत्रियों का स्वागत व धन्यवाद प्रेषित कर युवाओ से महापुरूषो के बताएं मार्ग पर चलने की बात कही।कार्यक्रम में बाबू दयानंद,मा.राजेन्द्र सिंह,मा.जयपाल सिंह,प्रभू मुंशी,मा.राजकुमार,डॉक्टर एच के सिंह,दिनेश चौहान,पवन चौहान,ठाकुर विरप्रताप चौहान,सचिन चौहान,महामंत्री भेल क्षत्रिय महासभा, हिमांशु चौहान,नितिन चौहान,अखिल चौहान,रेशु चौहान,रवि चौहान,विशाल चौहान,सुशांत चौहान,विजय चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगो ने भाग लिया।
