हरिद्वार। अरविन्द पाण्डेय कैबिनेट मंत्री-खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा(बेसिक,माध्यमिक) ने मंगलवार को रोशनाबाद में नव-निर्मित वन्दना कटारिया सिन्थेटिक हॉकी स्टेडियम एवं 40 बेड के हॉस्टल का लोकार्पण तथा बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास किया।

हरिद्वार। अरविन्द पाण्डेय कैबिनेट मंत्री-खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा(बेसिक,माध्यमिक) ने मंगलवार को रोशनाबाद में नव-निर्मित वन्दना कटारिया सिन्थेटिक हॉकी स्टेडियम एवं 40 बेड के हॉस्टल का लोकार्पण तथा बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि हॉकी की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिये काफी संघर्षों का सामना करते हुये अपने माता-पिता, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि अब खेल के क्षेत्र में आने वाले बच्चों को ऐसे संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नई खेल नीति लागू करने जा रही है, जिसमें सभी का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में जनपद से आठ से 14 वर्ष तक के बच्चों का टेस्ट होगा, इस टेस्ट के माध्यम से 150 बालिकाओं तथा 150 बालकों का चयन किया जायेगा, जिन्हें 15 सौ रूपये की स्कॉलरशिप दी जायेगी। इसी तरह 14 से 23 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का टेस्ट होगा, इस टेस्ट के माध्यम से 100 बालक-बालिकाओं का चयन किया जायेगा, जिन्हें दो हजार रूपये की स्कॉलरशिप दी जायेगी। इसके अतिरिक्त वन टाइम खेल सम्बन्धी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु दस हजार रूपये की धनराशि देने की व्यवस्था नई खेल नीति में की गयी है। इसके अलावा जो खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय या एशियाड स्तर में पहुंचेगें, उन्हें 54 सौ ग्रेड पे की सरकारी नौकरी देंगे तथा इसी तरह राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिये भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति हमारी सरकार की उपलब्धि है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिला मंगल दलों- ग्राम पंचायत किशनपुर, मंडला वली नारसन, दहिया, नैतवाल सैदावाद, निरंजनपुर, तेजूपुर, उदवकपुर, डांडा जलालपुर, मोहकमपुर मथाना, लालचंद वाला, अकमलपुर बोग्ला, लालचन, बहादुरपुर जट, राजपुर, दादू गांव, रावली महदूद एवं युवक मंगल दलों- ग्राम पंचायत अकमलपुर बोग्ला, बहादुरपुर जट, आनेकी हेतमपुर, बहादुरपुर सैनी, ब्रहमपुर, दल्लावाला, लालचन्द वाला, पुरड़ी, सडौली, मन्नाखेड़ी, अकबरपुर, धीर माजरा, इंब्राहिमपुर, तेजपुर को वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग प्रदान करने और उनके आर्थिक स्वालम्बन तथा उत्साहवर्द्धन हेतु आर्थिक सहायता के चेक भी भेंट किये।
अरविन्द पाण्डेय ने समारोह में वरूण, आर0 दिनेश सिंह, सुमित, रामानन्द सिंह, रविकान्ता सिंह, सचिन कुमार, राविन्सन, कु0 पूजा, गौरव, फिलिप मैथ्यू(कोच) आदि खिलाड़ियों को भी उत्साहवर्द्धन हेतु चेक भेंट किये।
मा0 कैबिनेट मंत्री-खेल, युवा कल्याण ने इस मौके पर सुश्री वन्दना कटारिया की माताश्री को शॉल औढ़ाकर सम्मानित करते हुये पांच लाख रूपये का चेक तथा स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर खेल निदेशक सर्वश जी0एस0 रावत, सहायक निदेशक खेल सुनील डोभाल, लव शर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी खेल अधिकारी वरूण बेलवाल, हरजीत सिंह, तेलूराम नागेन्द्र राणा,कमल प्रधान,आलोक राधेश्याम , कैलाश भण्डारी, सुश्री रीता आदि गणमान्य व्यक्ति सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।