दबंगई तानाशाही के कालखंड का अंत करने आया हूँ ।उमेश कुमार।
लक्सर । क्षेत्र के खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने जिस गाँव मे आने पर उमेश कुमार को हड्डियां तुड़वाने की चुनौती दी थी वहाँ पहुचे वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार का ग्रामीणों ने किया ढोल बजाकर व फूल माला पहनकर स्वागत किया। वही सभा को संबोधित करते हुए उमेश कुमार बोले इस कालखंड का अंत करके जाऊंगा। आपको बता दें की हरिद्वार जिले की ख़ानपुर विधानसभा सीट सबसे बड़ी हॉट सीट बनी हुई है। वर्तमान विधायक प्रणव सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने उमेश कुमार के लिए ख़ानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुँवाखेड़ा गाँव मे आने पर हड्डियां तुड़वाने की बात कही थी।उसी का जवाब देते हुए उमेश कुमार पत्रकार आज कुँवाखेड़ा गाँव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनके स्वागत में पूरे गाँव मे रैली निकालकर उनका स्वागत किया।उमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान विधायक प्रणव सिंह का एक ऑडियो सभी लोगों ने सुना होगा।जिसमें उनके द्वारा मेरी हड्डियां तुड़वाने की बात कही जा रही है।उन्होंने कहा कि इन्शान को हमेशा चुनौतीयाँ स्वीकार करनी चाहिए।इसी लिए में यहाँ आया हूँ ।मुझे यहां जनता का आपार प्यार समर्थन और आश्रीवाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुंडई तानाशाही साम्प्रदायिकता फैलाना वो चाहते हैं। जनता नहीं चाहती वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए।उमेश कुमार ने कहा की लोगो को डराना धमकाना फर्जी मुकदमे दर्ज कराना तानाशाही गुंडई दिखाने
इस कालखंड का अंत करने में यहाँ आया हूँ। औऱ मे इसको खत्म करके ही यहाँ से जाऊंगा।इससे पहले यहाँ से नही जाऊँगा। कुल मिलाकर इस सीट पर लगातार सक्रियता उमेश कुमार को मिल रही हैं।समर्थन से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं।उमेश कुमार लगातार क्षेत्र में क़ई ऐसे कार्य कर रहे हैं। जिससे जनता के दिलो मे जगह बना रहे है।
