हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल-(प्रस्तावित) का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं की मत गणना की क्या व्यवस्था रहेगी, के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने बसों आदि के पार्किंग के सम्बन्ध में चर्चा की तथा बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित मैदान का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईवी0एम0 की सुरक्षा-व्यवस्था, कहां-कहां वैरिकेटिंग होनी है, कहां-कहां सी0सी0 टी0वी0 स्थापित किये जाने हैं, लाइटिंग की क्या व्यवस्था होगी, ट्रैफिक व्यवस्था के लिये पुख्ता योजना बनाने, मतगणना स्थल पर खानपान की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, खाद्य पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल, एआरटीओ मनीष तिवारी, सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार हरिद्वार सुश्री शालिनी मौर्य सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।