हरिद्वार: डाॅ0 धन सिंह रावत, मंत्री सहकारिता, प्रोटोकाॅल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत- ऋषिकुल प्रेक्षागृह हरिद्वार में उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित ईट-राइट कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

हरिद्वार: डाॅ0 धन सिंह रावत, मंत्री सहकारिता, प्रोटोकाॅल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत- ऋषिकुल प्रेक्षागृह हरिद्वार में उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित ईट-राइट कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ईट राइट का जिक्र करते हुये कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि आपको अच्छा व पौष्टिक भोजन लेना है। उन्होंने कहा कि जब आप अच्छा खाना खायंगे तो आपको चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होनें कहा कि स्वस्थ जीवन शैली एवं दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा पौष्टिक भोजन लेने का सन्देश आम जन-मानस तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा विभाग इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित कर रहा है, जिससे जनता में स्वस्थ जीवन शैली तथा पौष्टिक भोजन लेने के सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि ईट राइट के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाने में एनसीसी, एनएसएस तथा मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने एनएनजेएन पीजी काॅलेज के विद्यार्थियों-सुश्री अनन्या भटनागर की टीम द्वारा ईट राइट स्क्रिप्ट का प्रभावपूर्ण ढंग से मंचन करने पर पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने वैक्सीनेशन का जिक्र करते हुये कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग गयी है तथा दूसरी डोज दिसम्बर,2021 तक सभी को लग जायेगी।
ऋषिकुल परिसर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस मौके पर ऋषिकुल परिसर में पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवन शैली आदि से सम्बन्धित आकर्षक स्टाॅल लगाये गये थे। समारोह में उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर कौशिक आर्ट ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय गीत-‘वंदे मातरम का मंचन किया गया तथा विभिन्न छटाओं एवं मंत्र-मुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। ईट राइट रैली का भी आयोजन किया गया
मंच का सफल संचालन डाॅ0 नरेश चैधरी, सचिव रेडक्रास ने किया। इस अवसर पर एफडीए गढ़वाल मण्डल आर एस. रावत, एफडीए कुमाऊ मण्डल अनोज थपलियाल, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अभिहित अधिकारी आरएसपाल, खाद्य संरक्षा अधिकारी नगर निगम कपिल देव, वरिष्ठ खाद्य अधिकारी संतोष सिंह एवं संदीप मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण़ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।