हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने 3 जनवरी,2022 से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के महाअभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये सोमवार को विभिन्न स्कूल-कालेजों के वैक्सीनेशन साइटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने 3 जनवरी,2022 से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के महाअभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये सोमवार को विभिन्न स्कूल-कालेजों के वैक्सीनेशन साइटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम बीएचईएल स्थित डीपीएस कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ0 अनुपम जग्गा से काॅलेज में बच्चों की उपस्थिति, वैक्सीनेशन लगाने की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही कालेज में चल रही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस पर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ काफी उत्साह है।
डीपीएस काॅलेज में बच्चों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्यारे बच्चों ! आप इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि कोरोना के थर्ड वेव का संकेत मिलना शुरू हो गया है । नम्बर आफ केसेज धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसीलिये हमारे प्रधानमंत्री जी ने यह निर्णय लिया है कि 15 से 18 आयु वर्ग के जो बच्चे हैं, उनका भी टीकाकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि स्वयं को वैक्सीनेट कराते हुये, इस सम्बन्ध में अपने साथियों को भी सूचित करें तथा अपने अनुभव अपने अभिभावकों को भी बतायें। उन्होंने कालेज के प्रधानाचार्य से कहा कि पोर्टल पर बच्चों का रजिस्ट्रेशन पूर्व में कराना सुनिश्चित करें ताकि समय की बचत हो सके। उन्होंने डी0पी0एस0 कालेज द्वारा बनाई गयी व्यवस्थाओं की सराहना की।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ज्वालापुर इण्टर कालेज के वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं को देखा एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखें, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी।
ज्वालापुर इण्टर कालेज के पश्चात विनय शंकर पाण्डेय ज्वालापुर स्थित ही राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज पहुंचे, जहां उनका स्वागत कालेज की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने किया। उन्होंने कन्या इण्टर काॅलेज परिसर में वैक्सीनेशन की चल रही पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया तथा कालेज की जिन छात्राओं ने आज वैक्सीन लगाई उनसे तथा वैक्सीन लगाने आई अन्य छात्राओं से भी बातचीत की। उन्होंने कालेज परिसर में वैक्सीन लगाने के लिये की गयी व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 खगेन्द्र कुमार को निर्देश दिये कि जो भी र्मेिडकल वेस्ट निकलता है, उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि एक सप्ताह के इस विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, रेडक्रास सचिव डाॅ0 नरेश चैधरी, सम्बन्धित कालेजों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।