हरिद्वार। महापौर श्रीमती अनीता शर्मा एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को कूडे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किये जाने हेतु सराय स्थित कूड़ा प्लाण्ट के संचालन का फीता काटकर तथा श्रीफल तोड़कर शुभारम्भ किया किया गया, जिसकी कार्यदायी संस्था आयुषी हाईजिन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड है।

हरिद्वार। महापौर श्रीमती अनीता शर्मा एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को कूडे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किये जाने हेतु सराय स्थित कूड़ा प्लाण्ट के संचालन का फीता काटकर तथा श्रीफल तोड़कर शुभारम्भ किया किया गया, जिसकी कार्यदायी संस्था आयुषी हाईजिन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान दो कारणों से होती है, एक तो उसकी ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि, जिसमें कोई सन्देह नहीं कि हरिद्वार पूरे विश्व के मानचित्र पर एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन उससे महत्वपूर्ण यह है कि जब उस मानचित्र पर अंकित शहर की चाहत में लोग आते हैं, तो उन्हें शहर कैसा दिखता है, अगर वहां गन्दगी आदि दिखती है, तो इससे शहर की छवि खराब जाती है।
विनय शंकर पाण्डेय ने कूडे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किये जाने हेतु सराय स्थित कूड़ा प्लाण्ट के संचालन के सम्बन्ध में कहा कि निश्चित रूप से इस प्रोसेसिंग प्लाण्ट के चलने के बाद इतना बड़ा वेस्ट का जो पहाड़ दिख रहा है, वह धीरे-धीरे कम होगा और जो डोर-टू-डोर कलक्शन के माध्यम से कूड़ा आयेगा, उसका निर्धारित ढंग से निस्तारण होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हरिद्वार इस वर्ष की स्वच्छता रैंकिंग में निश्चित रूप से काफी अच्छी प्रगति करेगा तथा वह उत्तराखण्ड में प्रथम या द्वितीय में से कोई एक स्थान में जरूर रहेगा तथा मैं उम्मीद करता हूं कि वह प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में निरन्तर उठाये जा रहे कदमों की प्रशंसा की।
महापौर श्रीमती अनीता शर्मा एवं मुख्य नगर अधिकारी दयानन्द सरस्वती ने बताया कि नगर निगम के साठ वार्डों में से एक-एक कर्मचारी को पर्यावरण मित्र के रूप में चुना गया है तथा यह प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने संजीव, सुश्री काजल, राजू सत्यपाल आदि को पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया।
प्रोसेसिंग प्लाण्ट परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
इस अवसर एसडीएम पूरण सिंह राणा, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम तनवीर सिंह मारवाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यदायी संस्था आयुषी हाईजिन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर व अधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारीगण तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।