हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने बढ़ते हुये कोराना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुये बुधवार को हरकीपैड़ी, अपर रोड, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन के आसपास किन लोगों ने मास्क पहना है तथा किन लोगों ने नहीं पहना है, के सम्बन्ध में औचक छापेमारी निरक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने बढ़ते हुये कोराना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुये बुधवार को हरकीपैड़ी, अपर रोड, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन के आसपास किन लोगों ने मास्क पहना है तथा किन लोगों ने नहीं पहना है, के सम्बन्ध में औचक छापेमारी निरक्षण किया।

औचक छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी सर्वप्रथम हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां कई लोग बिना मास्क के घूम रहे थे, जिलाधिकारी ने उन लोगों को रोका तथा मास्क न पहनने पर चालान काटने के निर्देश दिये एवं उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराये तथा भविष्य में बिना मास्क से घर से न निकलने की हितायत दी।
इसके पश्चात जिलाधिकारी पूरी टीम के साथ अपर रोड पहुंचे, जहां पर कई लोग बिना मास्क के बाइक में, गाड़ी में या पैदल ही आ-जा रहे थे, जिलाधिकारी ने बिना मास्क से निकलने का कारण पूछा तो कोई कह रहा था कि मेरे जेब में है तथा कोई कह रहा था कि जल्दीबाजी में भूल गया हूं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी के चालान काटने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे के आसपास पहुंचे, जहां पर बिना मास्क इधर-उधर घूमने वालों के चालान काटे गये। उन्होंने कहा कि ऐसे लापरवाह लोग कोराना संक्रमण फैलाने में सहायक हो रहे हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में आज पूरे हरिद्वार जनपद में मास्क न पहनने पर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पूरे जनपद में 500 से अधिक चालान काटे गये तथा 50 हजार रूपये से अधिक की धनराशि वसूली गयी।
भगवानपुर, रूड़की तथा लक्सर में चालान काटने के साथ ही लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये लाउड स्पीकर से एलाउन्समेंट भी कराया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, मुख्य नगर अधिकारी दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।