हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अतमलपुर बौगला के एक निजी स्कूल में लक्ष्य चौहान कांग्रेस जिला महामंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अतमलपुर बौगला के एक निजी स्कूल में लक्ष्य चौहान कांग्रेस जिला महामंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा 9 जनवरी को एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया है कि जिला हरिद्वार की 11 विधानसभाओं के प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे दावेदार अपनी अपनी विधानसभाओं से इस रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जन मानव को रैली में ले जाने का काम करें और कांग्रेस की इस जनसभा को सफल बनाने का प्रयास करें। वहीं कांग्रेस जिला महामंत्री लक्ष्य चौहान ने कहां है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ में लेकर चलती है और सर्व समाज ने भी तय कर लिया है कि इस बार उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस सरकार बनानी है लक्ष्य चौहान ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से अपील की है कि सर्व समाज के व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए विधायक पद के लिए टिकटों का आवंटन करें।
इस मौके पर अनुपमा रावत, नीरज शर्मा, एसपी सिंह इंजीनियर, प्रियव्रत, नत्थू सिंह, भूप सिंह, रोशन लाल, रवि बहादुर,तस्लीम, मुकुल चौहान, विपुल चौहान, रुद्रा चौहान, अरुण चौहान, विवेक चौहान, हनीफ, गुरजीत लहरी, प्रमोद खरी, पूर्व प्रधान हारुन आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।