तालाब से एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप
।
लक्सर। बहादरपुर खादर गांव। के तालाब से एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनात करायी तो उसकी पहचान अनिल प्रजापति के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि एक सफ्ताह पहले उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी के आधार पर व सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अनिल की तलाश जल पुलिस बुलाकर तालाब में छानबीन करायी गई थी जल पुलिस को भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी आज अचानक ही अनिल का शव तालाब में पानी के ऊपर तैरता हुवा दिखाई दिया तो ग्रामीण द्वारा उसकी सूचना अनिल के परिवार को दी गई पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर अपने कब्जे में लिया।
वही एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले अनिल की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी के आधार पर जल पुलिस बुलाकर तालाब में भी उसकी तलाश की गई थी लेकिन पुलिस को शव नहीं मिला था आज अचानक ही शव तालाब में पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया तो ग्रामीण की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोसमास्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

।