खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने भगवान शंकर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए किया जागरूक।
लक्सर। खानपुर क्षेत्र में आज कोरोनावायरस कोविड-19 के दृष्टिगत खानपुर क्षेत्र अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों दुकानदार व भगवान शंकर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा ओमी क्रोन कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठा रखे हैं उन्हीं को देखते हुए आज स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया कि आप सब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और मास्क भी लगाएं जिससे इस महामारी बीमारी से बचा जा सके थाना अध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल ने भी स्कूल के बच्चों में मास्क वितरण किय उन्होंने यह भी कहा कि अपने आस-पड़ोस में भी सभी लोग एक दूसरे को ओमी क्रोन कोविड-19 महामारी के बारे में सबको बताएं और अपने आपको भी सुरक्षित रखें।
