श्यामपुर, गाजीवाली में बनेगी 15 सड़कें, 2.30 करोड़ लागत से बनेगी सड़कें, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र की जनता को दी सड़कों की सौगात।

श्यामपुर, गाजीवाली में बनेगी 15 सड़कें, 2.30 करोड़ लागत से बनेगी सड़कें, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र की जनता को दी सड़कों की सौगात।

लालढांग। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से श्यामपुर और गाजीवाली क्षेत्र में 15 सड़कों का निर्माण होगा। सड़कों की लागत 2.30 करोड़ रूपये है। सड़कों का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्र के बुजुर्ग महिला और पुरुषों से कराया। सड़कों का शिलान्यास करने पर जनता ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने निर्माण करने वाले ठेकेदार को हिदायत दी कि सड़क निर्माण में अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर और गाजीवाली में ताबड़तोड़ 15 सड़कों का शिलान्यास किया। श्यामपुर तिराहे से लेकर मेन रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि यह मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीण कई बार उनसे आग्रह कर चुके थे। इसे देखते हुए अब इस सड़क को इंटरलॉकिंग बनाने का काम किया जा रहा है। वही, गाजी वाली में अंबेडकर मूर्ति से लेकर बंबा तिराहे चौराहे तक सड़क को बनाने के चरण निवास के लिए नारियल तोड़ा गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे लालढांग न्याय पंचायत की प्रत्येक ग्राम पंचायत की लगभग सभी सड़कों को पक्का कराने का काम किया जा चुका है। भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। जहां लालढांग में सिडकुल की स्थापना को लेकर जीओ जारी हो चुका है, वहीं बरसाती रवासन नदी पर भी जल्द पुल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। लालढांग के भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कैबिनेट मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। जहां पहले कोई भी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के सुध लेने नहीं आता था वही इनके कार्यकाल में इनसे कोई भी अपनी समस्या के समाधान को लेकर मिल सकता है ,उसका तुरंत निराकरण करने का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सुरेंद्र रावत, मुकेश डबराल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, सोनू लखेड़ा, गजेंद्र पाल, रणवीर सिंह चौहान, जयपाल रावत, नवीन राणा आदि के साथ क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।