रिकार्ड के रख रखाव में कमी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को नोटिस।

रिकार्ड के रख रखाव में कमी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को नोटिस।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हरिद्वार जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हरिद्वार और रुड़की के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया।निरिक्षण के दौरान हरिद्वार में शर्मा इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेन्टर और रुड़की में सहारन नूर होम अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड रख रखाव सही नहीं पाए गये जिसपर टीम द्वारा दोनों को नोटिस दिया गया।

उनकी टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज देखे। साथ ही अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की डिग्रियां भी चेक की।

इस दौरान अपाध्यक्ष मिश्रा ने सेंटर पर अल्ट्रासाउंड होने के इंतजार में बैठी और अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बात की और कहा कि आज देश की बेटियां भी बेटों से आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। लिहाजा समाज को भी बेटियों के प्रति पुरानी सोच बदलनी होगी। उन्होंने माताओं से बेटे व बेटी को एक समान समझने के साथ ही बेटियों को शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया।ज्योति साह ने कहा कि सभी को बच्चे दो ही अच्छे स्लोगन की सार्थकता को समझना होगा ।बच्चे अधिक होंगे तो कुपोषण का शिकार होंगे, मां कमजोर होगी, परिवार में गरीबी का बोझ पड़ेगा।लड़कियां होना सम्मान का विषय है औऱ कहा कि दोनों में अंतर करना कुदरत के विधान को नकारने जैसा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है।एसीएमओ डा विवेक तिवारी, एलएमओ डा श्रुति, तहसीलदार शालिनी मौर्य- हरिद्वार, तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल रुड़की, नायाब तहसीलदार हरिद्वार गणेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला कॉर्डिनेटर रवि सांडल,एनजीओ से दीपेश और सहायक दीपक करगेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।