हरिद्वार। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक और लापरवाही को लेकर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

हरिद्वार। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक और लापरवाही को लेकर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

आज हरिद्वार ग्रामीण मण्डल में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कटारपुर चौक लक्सर रोड पर पुतला दहन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पुतला दहन करते हुवे कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में देश के प्रधानमंत्री की जान से खिलवाड़ किया गया उसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। आंदोलनकारियों को समय रहते नहीं हटाया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले पर हमला करने के लिए खुला छोड़ दिया गया था इससे कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी यह पंजाब सरकार की घोर लापरवाही है।
पूर्व ग्राम प्रधान विकास प्रधान ने कहा कि पंजाब मे एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री की जान के साथ षडयंत्र के तहत मारने की साजिश रची गयी। उसका देश का हर नागरिक निंदा करता है। क्योंकि प्रधानमंत्री हर पार्टी और देश के प्रत्येक नागरिक का होता है।

इस मौके पर पुतला दहन करने वालो में प्रमोद कुशवाह, विवेक चौहान, नवीन सैनी, रामपाल प्रधान, रवि पाल, जस्मेंद्र, सचिन आर्य, मिथलेश शर्मा, विनीत प्रताप चौहान, जितेंद्र कश्यप, सोहंवीर पाल, चंद किरण सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।