हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकरी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराने हेतु समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकरी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराने हेतु समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डाॅ0 सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी ने इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुये कहा कि इधर कुछ समय से कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आ रही है तथा निकट भविष्य में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहित भी लग सकती है। ऐसे में राजनीतिक दलों द्वारा यदि कोई रैली आदि की जाती है, तो उसमें मास्क लगाना, थर्मल स्कैनिंग, हैण्ड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मास्क आदि की सारी व्यवस्थायें राजनीतिक दलों को स्वयं करनी होंगी।
विनय शंकर पाण्डेय ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि हमने जनपद के मैदान, हाॅल, हेलीपैड आदि चिह्नित कर दिये हैं तथा उनकी कितनी क्षमता है, उसका भी आकलन कर लिया गया है। उसी अनुसार राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता, आपदा तथा आपदा प्रबन्धन ऐक्ट में दी गयी व्यवस्थाओं के तहत अपनी रैलियों का आयोजन करना होगा।
मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी ने बैठक में चुनावी खर्च के सम्बन्ध में बताया कि पहले चुनावी खर्च की सीमा तीस लाख 80 हजार थी, जो अब बढ़कर 40 लाख हो गयी है। उन्होंने कहा कि इसी सीमा के भीतर ही चुनावी खर्च प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में किया जाये।

इस अवसर विजय पाल सिंह, जिला मंत्री सीपीआई, हरिद्वार, राजीव गर्ग, सीपीआईएम, शुभम अग्रवाल, आईएनसी(कांग्रेस), सुश्री नीतू भण्डारी, मुख्य कोषाधिकारी, हरीश रावत सहायक निर्वाचन अधिकारी, उदय वीर बथ्र्वाल, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थायें आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।