हरिद्वार। आज हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा स्थित एक बैंकट हॉल लक्सर रोड कटारपुर में उत्तराखंड सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्टाल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं मनरेगा ,रोजगार गारंटी कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था ,विकलांग ,गोरा देवी कन्या धन योजना ,स्वामित्व योजना ,किसान पेंशन योजना के बारे में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और स्वयं सहायता समूह द्वारा उनके द्वारा बनाई गई बुनाई, हस्तकला, घरेलू कारीगरी अचार मुरब्बा आदि की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पूर्ण सिंह राणा और संचालन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम में विकास कुमार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी शेष राज सैनी आदि ने उत्तराखंड सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वामित्व योजना रोजगार गारंटी कार्ड अटल आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा गया और मौके पर सभी को मास के वितरित किए गए इस।अवसर पर सरदार करण सिंह ,आदेश चौहान, सोहन वीरपाल, ऋषिपाल कश्यप, ऋषिपाल महामंत्री, राजेश कश्यप ,राजेश इंस्पेक्टर, नरेश कश्यप, विनीत प्रताप सिंह, जितेंद्र कश्यप ,विवेक चौहान, सरवन चौहान, नरेश चौहान, आलोक द्विवेदी ,कुलदीप चौधरी ,अंकित चौहान ,अमित सैनी, आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार। आज हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा स्थित एक बैंकट हॉल लक्सर रोड कटारपुर में उत्तराखंड सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।