सरकार के 5 साल नए इरादे युवा सरकार कार्यक्रम।
लक्सर। आज प्रदेश सरकार के 5 साल पूरे होने पर जहां सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम किया गया वही लक्सर के सुल्तानपुर में कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में लक्सर विधायक संजय गुप्ता सहित लक्सर के सभी सरकारी विभाग मौजूद रहे कार्यक्रम में सेकड़ो महिला व पुरुषों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिभाषण ऑनलाइन सुनाकार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के भाषण को बड़े ही ध्यान से सुना कार्यक्रम में कुछ विभागों ने अपने स्टाल भी लगाए।
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे द्वारा लक्सर में शिव चौक का निर्माण कराया गया रोडवेज बस स्टैंड बनवाया गया रेलवे लाइन के नीचे अंडर पास का निर्माण जल्दी ही शुरू हो जाएगा भोगपुर से रायसी तक स्टेट हाईवे का कार्य शुरु हो चुका है गंगा तट पर मुख्यमंत्री द्वारा मुझे 32 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की मंजूरी दे दी है जिसका निर्माण शुरू हो चुका है भिक्कमपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना जल्दी ही होगी भिक्कमपुर में ही 132 केवी बिजली के सब स्टेशन को मंजूरी मिल गई है जिसका निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा सुल्तानपुर में नगर पंचायत की घोषणा हो चुकी है सुल्तानपुर में दूषित पानी के कारण पेयजल विभाग को 10 करोड़ की योजना की मंजूरी मिल चुकी है।

