हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित ’’प्रेस से मिलिये’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित ’’प्रेस से मिलिये’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी ने प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपनी स्कूली शिक्षा तथा उच्च शिक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मैंने शुरूआती दौर में सात वर्ष तक नेशनल हेरल्ड में संवाददाता के रूप में कार्य किया। उन्होंने किन-किन महत्वपूर्ण पदों पर वे रहे, उनके बारे में भी उल्लेख किया।
विनय शंकर पाण्डेय ने हरिद्वार शहर का उल्लेख करते हुये सड़कों के डिवाइडरों पर वृक्षारोपण का कार्य नहीं हुआ है, जो पर्यावरण की दृष्टि से बहुत आवश्यक है। अतः जल्दी ही डिवाइडरों पर सुन्दर पौधे लगाये जायेंगे। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये 28 ट्रैफिक लाइट जल्दी ही स्थापित कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 28 ट्रैफिक लाइटों में से एक का परीक्षण भी शुरू हो गया है। शहर के सौन्दर्यीकरण का जिक्र करते हुये उन्होंने बताया कि शहर को खूबसूरत बनाने की दृष्टि से बहादराबाद डम्पिंग यार्ड सहित शहर के सात प्रमुख डम्पिंग यार्ड चिह्नित किये गये हैं, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जल्द ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के 88 पार्कों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें 44 पार्कों के रखरखाव के सम्बन्ध में विभिन्न संस्थाओं से एमओयू हो गया है ताकि ये पार्क हमेशा हरेभरे रहें।
जनपद हरिद्वार की आवासीय योजनाओं का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में आवास उपलब्ध कराने अथवा जमीन उपलब्ध कराते समय मीडिया से जुड़े हुये बन्धुओं को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिये अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जा रहा है।
विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड-19 का उल्लेख करते हुये कहा कि इधर इसके संक्रमण में बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है, जो एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत लग चुकी है तथा 10-15 दिनों में दूसरी डोज भी शत-प्रतिशत लग जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग से जो गाइड लाइन आयेगी, उसी के अनुसार पब्लिक गैदरिंग के लिये निर्णय लिया जायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी से वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल ने शहर में अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में पूछा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में एक डिस्ट्रिक्ट एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 रजनीकान्त शुक्ला ने कहा कि शहर के विकास में जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन उन्हें अपने समय की विकास योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर लाने के लिये पूरा समय नहीं मिल पाता है। अतः जिलाधिकारियों को कम से कम तीन साल का समय अवश्य मिलना चाहिये। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कब किसका तथा कहां स्थानान्तरण करना है, यह सरकार का निर्णय होता है।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार संजय रावल, वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, विक्रम छाछर, संजय आर्य आदि वरिष्ठ पत्रकारों ने जिलाधिकारी से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।
प्रेस क्लब परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ, शाल तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विजटर बुक में भी हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री राजकुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चन्द्र भट्ट, पी.एस.चैहान, अविक्षित रमन,अश्विनी अरोड़ा, सन्त शर्मा ,संजय लाम्बा,राहुल वर्मा, ठाकुर मनोजानन्द, श्रवण झा, सुश्री राधिका नागरथ, सुदेश आर्य, ललितेन्द्र नाथ,मयूर सैनी, अमित शर्मा, मुदित अग्रवाल, नौशाद खान, प्रमोद,अवघेश शिवपुरी, अनूप सिंह, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी अन्य वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार, कैमरामैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।