उच्च शिक्षामंत्री ने किया पीएचडी छात्रों के छात्रावास का किया लोकार्पण।

उच्च शिक्षामंत्री ने किया पीएचडी छात्रों के छात्रावास का किया लोकार्पण।

बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शोध छात्रों के लिए रूसा के तहत बने छात्रावास का लोकार्पण वर्चुअल तरीके से किया।

पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर डेढ़ बजे शोध छात्रों के लिए बने छात्रावास का ऑनलाइन लोकार्पण करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षा में शोध करने के लिए विश्वविद्यालय में अब छात्रों को छात्रावास में रहने के लिए समुचित व्यवस्थाएं मिल सकेंगीं। उन्होंने कहा संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड की यह भूमि ऋषियों महर्षियों की तपस्थली है,हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सभी का जन्म ऐसी पवित्र धरा पर हुआ है। संस्कृत शिक्षा के संवर्धन तथा प्रगति के लिए वह कटिबद्ध हैं।कुलपति ने कहा इस विश्वविद्यालय के छात्र मानव कल्याण की दृष्टि से विश्व स्तर का अनुसंधान करने में सफल होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कहा कि छात्रावास के तैयार होने से शोधार्थी छात्रों को अब भटकना नहीं पड़ेगा,वह परिसर में रहकर अपने शोध कार्यों में ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डीन अकादमिक डॉ शैलेश कुमार तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव ने किया।इससे पूर्व वैदिक विधि विधान से लोकार्पण समारोह का शुभारंभ वेद विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्र के मंगलाचरण से हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर मोहन बलोदी,प्रोफेसर दिनेश चमोला, विश्वविद्यालय के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य , वित्त अधिकारी,उपकुलसचिव दिनेश कुमार,निजी सचिव मनोज गहतोड़ी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।