हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा भेल सेक्टर 3 में स्थित भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक के कार्यालय पर आज भेल के श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान के संयोजन में असंगठित कामगारो व श्रमिको के हितों के विषय को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा भेल सेक्टर 3 में स्थित भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक के कार्यालय पर आज भेल के श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान के संयोजन में असंगठित कामगारो व श्रमिको के हितों के विषय को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सांसद उदित राज एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में युथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा उपस्थित हुए। खराब मौसम ओर भारी वर्षा के बावजूद सभा मे बड़ी संख्या में कामगार व क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे।मुख्य अतिथि ने कामगारों की समस्यों को लेकर वर्तमान भाजपा सरकार की श्रमिक नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार भेल जैसे महारत्न संस्थानों को बेच रही है वही निजी क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण को बढ़ा रही है।आज हमें भेल को बचाने के लिये,मजदूर हितो की रक्षा के लिये प्रदेश व देश मे इस मजदूर विरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।आज प्रदेश व देश मे बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है देश का पढ़ा लिखा नौजवान दिशाहींन भटक रहा है। उन्होंने प्रदेश व देश मे सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा यदि कांग्रेस सरकार उत्तराखंड में बनती है तो प्रदेश के कामगारों के हितों की पूर्ण रक्षा की जाएगी। राजबीर सिंह चौहान ने भेल के निजीकरण व रानीपुर विधानसभा में स्थित सिडकुल ओधोगिक क्षेत्र में कामगारों के शोषण की नीतियों की निंदा करते हुऐ इनके विरुद्ध मजदूर वर्ग के एक बड़े जन आंदोलन का आह्वान किया।उन्होंने कहा आज सिडकुल में कामगारों से संविदा पर 12-12 घंटे कार्य लेने के उपरांत भी उन्हें न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है।असंगठित क्षेत्र के कामगारों,दिहाड़ी मजदुरो,रिक्शा चालकों खोखा पटरी छोटे व्यपारियो के भविष्य की सुरक्षा हेतु योजनाए नही बनाई जा रही है। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के समुचित वेतन की मांग पर उनके नियमितीकरण की मांग पर कोई कार्य नही हो रहा है।आज प्रदेश में सभी वर्ग अपने अधिकारों को लेकर ,अपने शोषण को लेकर आंदोलनरत है ।लेकिन प्रदेश सरकार इनके समाधान की जगह इनके दमन पर उतारू है।पूर्व की कांग्रेस सरकार की मजदूर हितेषी नीतियों को बदला जा रहा है।उन्होंने लोगो से अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का आह्वान उपस्थित जनता से किया।

इस मौके पर सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, रोशन लॉल ,सतीश दुबे ,कैलाश प्रधान ,चंद्रपाल सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश सैनी, अमरदीप रोशन ,राजकुमार चौहान मुकुल राज , विनेश सैनी ,श्याम कुमार धीमान ,संदीप चौहान, अमित सिंह ,एचपी राणा, आशुतोष चौहान, अमरीश कुमार, अश्विनी चौहान, मनोज यादव ,अजय धीमान ,विजेंद्र चौहान ,योगेश कुमार, राकेश कुमार कपिल पुंडीर, हितेश कुमार, दिशांत चौहान,अरविंद कुमार ,सरवन कुमार, अजय बाल्मीकि, बीके सिन्हा, विकास चौहान ,नीरज चौहान ,रविंद्र कुमार ,संजय कुमार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।