बहादराबाद में निजी अस्पताल जिला उपभोक्ता आयोग ने लगाया 45 लाख का जुर्माना।

 

बहादराबाद में निजी अस्पताल जिला उपभोक्ता आयोग ने लगाया 45 लाख का जुर्माना।

महिला को मानसिक और शारीरिक क्षति पहुचने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने अस्पताल पर जुर्माना लगाया हें। जिसके चलते जिला उपभोक्ता आयोग ने बहादराबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल जया मैक्सवेल और उसके डॉक्टर पर 45 लाख 10 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाकर शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए।
आपको बतादे की आयोग ने शिकायतकर्ता को क्षतिपूर्ति के 5 लाख रुपय व अधिवक्ता की फीस 10 हजार अल्ट्रासाउंड की फीस 600 रुपए और विशेष क्षतिपूर्ति के रूप में 20-20 लाख रुपए शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। हर दिन किसी न किसी डॉक्टर के द्वारा मरीजो के जीवन से खिलवाड़ करने के मामले प्रकाश में आते रहते हें जिनमे से एक मामला यह सामने आया हें जिसमे शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने जय मैक्सवेल हॉस्पिटल और उसके प्रबंधक एवं डॉ0 संतोष गायधनकर के खिलाफ आयोग में शिकायत दर्ज की थी कि उसने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड मैक्सवेल हॉस्पिटल में कराया था। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में डॉक्टर ने उनकी पत्नी को 30 सप्ताह 04 दिन की गर्भवती बताया था जबकि उनकी पत्नी 04 महीने की गर्भवती थी। जब शिकायतकर्ता ने अन्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो उन्होंने सही रिपोर्ट बना कर दी जबकि मैक्सवेल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट दी थी। जिससे उन्हें और उनकी पत्नी को मानसिक और शारीरिक क्षति पहुंची। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष कुंवर सेन और अन्य सदस्यों ने अस्पताल को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए उस पर 45 लाख 10 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही अस्पताल प्रबन्धन को यह भी हिदायत दी गई हें की दोबारा अगर इस तरह की कमिय पाई गई तो अस्पताल का लाइसेन्स भी रद्द किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।