हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट्ट फेरूपुर मार्ग के पास महाराणा प्रताप एनक्लेव के पास गुलदार के मरे हुए होने की ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग पहुँचे।
गई सूचना पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने वन विभाग के रेंगर दिनेश नोडियाल और श्यामलाल को सूचना दी साथ ही साथ पुलिस विभाग को भी सूचना दी गई वन विभाग की टीम ने पहुंचकर गुलदार के शव को अपने साथ ले गए।
इस मौके पर फेरूपुर से ग्रामीण श्याम सिंह, विशाल, रुपेश ,बिट्टू ,चन्द्र किरण, आदि मौजूद रहे।
