प्रतापपुर गांव में मेन मार्ग पूरी तहर से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने शासन से सड़क बनाने की मांग की ओर कहा ऐसे क्षेत्र के निकमे प्रतिनिधियों को दुबारा नही देगे वोट किसी नई को बनायेगे।
लक्सर। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का मेन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान विधायक, नगर पंचायत,व ग्राम प्रधान द्वारा आज तक इस सड़क को नही बनाता गया है और अबकी बार जनता सोचकर कर वोट करेगी ऐसे निकमे प्रतिनिधियों को दुबारा नही बनाएगी जिन्होंने हमारे गांव का कोई विकास नही किया है।
इसका उदाहरण सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में पानी भरा हुआ है वही पानी की निकासी के लिए नालिया अटी पड़ी है ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है वहीं प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को धरने से हटा दिया गया है और मिल मालिक की ओर से रास्तों में पत्थर डालकर कुछ रास्ते को सही कराया है क्योंकि शुगर मिल फैक्ट्री को भी सेंट्रो से अपना गन्ना निकालना है इसलिए उन्होंने पत्थर डालकर कुछ रास्ते को दुरुस्त कराया वह ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे गांव में चारों ओर सड़क टूटी हुई पड़ी है और बारिश के हो जाने से गड्ढों में पानी भर गया है जिससे बूढ़ों बुजुर्गों एवं बच्चों को निकलना भी दुस्वार हो गया है और क्षेत्र के प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग को जल्दी दुरुस्त कराएं।
