किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने मारपीट करते हुए किसी के सामने मुंह खोलने पर उसे धमकी दी। बाद में मामला उजागर होने के बाद किशोरी के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को काम काज में हाथ बंटाने के लिए कुछ दिन के लिए अपने घर बुलाया था।आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला कुछ दिन अस्पताल में रही। इसी दौरान उसके पति ने उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की और किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।डर के मारे किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। और चुपचाप अपने घर वापस लौट गई। वहां उसे गुमसुम देखकर उसके परिजनों ने जब जानकारी की तो उसने पूरी बात बता दी।इसके बाद किशोरी के परिजन उसे लेकर खानपुर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर पाक्सो में मुकदमा दर्ज कराया।

वही खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।