दो चोरो को चोरी के सामान के साथ किये गिरफ्तार जिसमे एक एलडी, इन्वेंटर, बेटरा सामान मिला। पथरी पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ
हरिद्वार। उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद- हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर हरिद्वार पुलिस के निकट पर्यवेक्षण में थाना पथरी पुलिस द्वारा चोरी नकबजनी पर अपेक्षित अंकुश लगाने के अनुपालन में थाना पथरी पर पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहा था अज्ञात अभियुक्तो की तलाश में पुलिस टीम बनाई थी जिसमे मुखबिर खास के द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोरो के बारे में सूचना दी गयी कि उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित दो चोर जिनके द्वारा ग्राम पंचायत ऐथल के पंचायत भवन से LED TV , बैटरी व इनवर्टर आदि सामान जो चोरी हुआ था, को दो लोग ऐथल फाटक से आगे मोड पर बेचने की फिराक में है । इस सूचना पर उ0नि0 प्रीति नेगी द्वारा मय हमराह देवेन्द्र ,व राकेश ,के साथ दबिश देकर अभियुक्त गण 1.सलमान पुत्र अरशद अली उर्फ मांगा निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष 2.सत्यपाल उर्फ पापड पुत्र रमेश निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया जिनसे तलाशी में एक बैटरी इनवर्टर व एक LED TV बरामद हुआ अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया कि हमने उपरोक्त सामान ग्राम ऐथल के ग्राम पंचायत भवन से चोरी किया है । जिसे हम लक्सर बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तो को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
बरामदगी का विवरण
1-01 अदद LED SONY 40 Inch
2- 01 LUMINOUS बैटरा
3- 01 LUMINOUS इनवर्टरगिरफ्तार अभियुक्त गण
1. सलमान पुत्र अरशद अली उर्फ मांगा निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
2. सत्यपाल उर्फ पापड पुत्र रमेश निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्षपुलिस टीम
उ0नि0 रूकम सिंह नेगी,म0उ0नि0 प्रीति नेगी
, देवेन्द्र , राकेश नेगी सुशील, राजाराम, मनीष,
