अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रुड़की। कोतवाली रुड़की से si संजय सिंह नेगी, चेतक कर्मगण, लईक अहमद, विकास त्यागी, द्वारा चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग/गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति मेन मार्केट रुड़की मैं मनोज लाला की परचून की दुकान के आगे खड़ा है जिसके पास तमंचा हो सकता है। इस सूचना पर यकीन कर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया, जिसकी तलाशी ली तो तलाशी में एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर इसने अपना नाम सोहेल पुत्र हनीफ निवासी ग्राम दरियापुर थाना कलियर जिला हरिद्वार। उम्र करीब 20 वर्ष बताया। तमंचे के बारे में पूछने पर उसके द्वारा बताया कि पैसे की तंगी होने के कारण इस तमंचे से लोगों को डरा धमका कर पैसे वसूल करने का इरादा था। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा के आधार पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त को आज न्यालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
1अवैध तमंचा 315बोर
1 जिंदा कारतूस
अभियुक्त
सोहेल पुत्र हनीफ निवासी ग्राम दरियापुर थाना कलियर जिला हरिद्वार। उम्र करीब 20 वर्ष

पुलिस टीम
si संजय सिंह नेगी, विकास त्यागी, लईक अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।