आचार संहिता से एक घण्टे पूर्व ही विधायक प्रतिनिधि द्वारा आनन फ़ानन में किया शिलान्यास पूर्णतय चुनावी स्टंट: डॉ यूसुफ

आचार संहिता से एक घण्टे पूर्व ही विधायक प्रतिनिधि द्वारा आनन फ़ानन में किया शिलान्यास पूर्णतय चुनावी स्टंट: डॉ यूसुफ

लक्सर। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता पार्टी कार्यालय लक्सर में रखी गयी जिसमे क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि द्वारा आचार संहिता से एक घण्टे पूर्व लिए गए फैसलों पर वार,

आप के प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ यूसुफ ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की आचार संहिता से एक घण्टे पूर्व लक्सर विधायक प्रतिनिधि द्वारा आनन फ़ानन में रेलवे अंडर पास का शिलान्यास बिना किसी टेण्डर और सरकारी महकमे के बिना कर दिया गया। जो कि पूर्णतया चुनावी स्टंट है।लक्सर में 10 वर्षो से क्षेत्रीय विधायक बीजेपी के है । इन 10 वर्षों में उनके पास कोई विशेष उपलब्धि बताने को नही थी। अब चुनाव सर पर आ गए और क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपना जनाधार नही है परंतु जनता क्षेत्रीय विधायक को भलीभांति समझ चुकी है।और परिवर्तन का मन बना चुकी है।लक्सर विधानसभा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि लक्सर विधायक ने अपने कार्यकाल में मात्र घोषणाओं के अलावा धरातल पर कोई काम नही किया। अपने चहेतों के लिए नीति बनाकर उन्हें कार्य आवंटित करने का काम किया है। जिस तरह कल आनन फानन में शिलान्यास किया गया उससे साफ प्रतीत होता है कि क्षेत्रीय विधायक ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में कुम्भ घोटाला, कोरोना टेस्टिंग घोटाला देखा है । प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों को सबक सिखाने जा रही है। प्रेस वार्ता में आप के प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ यूसुफ लक्सर विधानसभा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ताज मौहम्मद, शबनम अंसारी, इन्तजार, राशिद,रहीम अंसारी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।