थाना खानपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व चार अभियुक्त गण गिरफ्तार व 4000 लीटर लहान नष्ट किया।

थाना खानपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व चार अभियुक्त गण गिरफ्तार व 4000 लीटर लहान नष्ट किया।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक लक्सर के पर्यवेक्षण मे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत को थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान ग्राम तुगलपूर खालसा के जंगलों में बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ करते हुए मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अभियुक्त(1) गुरमुख पुत्र पाल सिंह निवासी तुगलपुर खालसा (2) नरेंद्र उर्फ लाडी पुत्र बूटा सिंह निवासी कमलपुर चंद्रपुरी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई इसके अतिरिक्त ग्राम सहीपुर के खेतों में (3)सुबा सिंह पुत्र बलवीर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
मौके पर उपरोक्त दोनों स्थानों पर लगभग 4000 हजार लीटर लहान नष्ट किया गया तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण भट्टी, पतीला, पाइप आदि जप्त किए गए

इसके अतिरिक्त (4)सचिन पुत्र सुरेंद्र निवासी पहलादपुर व (5)बघेल सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी हस्त मौली को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20 लीटर व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस टीम

संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष खानपुर,उप निरक्षक नवीन चौहान,उप निरक्षक लक्ष्मण जोशी, सुधीर, कुलदीप,राजीव, गोविंद,अजीत,अनिल चौहान,आनंद,श्याम सिंह,बिजेंदर आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।