बेगमपुर इंडस्ट्रिल एरिया के इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया।

बहादराबाद बेगमपुर इंडस्ट्रिल एरिया के इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया।

अध्यक्ष रामचंद्र कांबोज ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी बड़ी कंपनियां कार्य कर रही हैं जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। क्षेत्र में सड़क, पथ प्रकाश, जलभराव आदि की समस्या बनी हुई है। 12 वर्षों में एक बार भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं की गई। बरसात में जलभराव के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क में गड्ढों के कारण कई बार बड़े बड़े वाहन पलट जाते हैं जिसके कारण भारी नुकसान होता है। सचिव एसएस भुल्लर ने बताया कि कंपनियों द्वारा सरकार को पूरा टैक्स दिया जाता है लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही। कर्मचारियों को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या सुनने कभी नहीं आया। विधायक रवि बहादुर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्यायों को दूर किया जाएगा। अगर इंडस्ट्रीज की समस्याएं दूर नहीं की जाएंगी तो इनका पलायन शुरू हो जाएगा जिसका असर क्षेत्र के युवाओं पर पड़ेगा। युवा बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार को इनकी समस्या बहुत पहले दूर करनी चाहिए थी। सिडकुल के मुकाबले बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की हालत बहुत खराब है। जो सपना पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने देखा था वह पूरा होता नहीं दिख रहा। शासन प्रशासन से वार्ता की जाएगी और इनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा
इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, बीएम गुप्ता, गौरव त्यागी, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र नेगी, हिमांशु चमोली, ममतिश धीमान, दिलीप जोशी, जगमोहन, मांगेराम चौहान, कुलदीप चंदेला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।