मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में बजट 2022-23 के निर्माण में कुमाऊँ मण्डल संवाद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के समूह के साथ बजट-पूर्व संवाद में प्रतिभाग किया, मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट होगा,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में बजट 2022-23 के निर्माण में कुमाऊँ मण्डल संवाद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के समूह के साथ बजट-पूर्व संवाद में प्रतिभाग किया,
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट होगा, बजट बनाने में एक आम आदमी की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 3600 होमस्टे पंजीकृत हैं और आगे भी इसे प्राथमिकता दी जायेगी। सरकार ने कठोर नियमों को सरलीकरण करते हुये आम जनमानस के हित में कार्य किये है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के क्षेत्र में यह वर्ष उत्तराखण्ड के लिए होगा। मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से कहा कि जो जिस क्षेत्र से जुड़े है वे प्लान सुझाव बनाकर uttarakhnabudget.gmail.com पर ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट में सभी के विचारों को समाहित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री धामी के साथ वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, वित्त सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।