बहादराबाद सामुदायिक केन्द्र आज कल बड़ी चर्चाओं में चिकित्सा अधीक्षक को सही काम करने को कहा तो आग बबूला होकर आरटीआई के तहत आवेदन एवं शिकायत करने पर चिकित्सा अधीक्षक ने अधिवक्ता,पत्रकार के खिलाफ दी तहरीर,

बहादराबाद सामुदायिक केन्द्र आज कल बड़ी चर्चाओं में चिकित्सा अधीक्षक को सही काम करने को कहा तो आग बबूला होकर आरटीआई के तहत आवेदन एवं शिकायत करने पर चिकित्सा अधीक्षक ने अधिवक्ता,पत्रकार के खिलाफ दी तहरीर,

बहादराबाद। आरटीआई के तहत आवेदन एवं शिकायत करने पर तिलमिलाये चिकित्सक ने अधिवक्ता के खिलाफ झूठी तहरीर देकर अधिवक्ता पर दबाव बनाने की कोशिश की है।मामला बहादराबाद ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां के चिकित्सक डॉ सुबोध जोशी ने आरटीआई मांगने एवं शिकायत करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ बहादराबाद थाने में सरकारी कार्य मे बाधा डालने की तहरीर दी है।
दरअसल मामला 11 मई का है अरुण कुमार निवासी रोहलकी सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी स्वास्थ्य को लेकर दवाई लेने पहुँचा परंतु लगभग 8:30 बजे तक वहां कोई चिकित्सक नही आया और ना कोई पर्चा बनाने वाला कर्मचारी मौजूद था जिस पर अरुण कुमार द्वारा विकास सैनी को फ़ोन कर सूचना दी। तत्पश्चात विकास सैनी ने खाली पड़ी कुर्सियों की वीडियो बनाई एवं मौके से ही उच्च अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत कराते हुए जांच की मांग की एवं इस संबंध में उनके कार्यालय में आरटीआई फ़ाइल की। जिससे तिलमिलाये स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुबोध जोशी ने अधिवक्ता विकास सैनी पर आरटीआई वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ बहादराबाद थाने में सरकारी कार्य मे बाधा डालने की तहरीर दी।वही उक्त मामले में अधिवक्ता विकास सैनी ने विभिन्न समाचार पत्रों में खबर के माध्यम से अस्प्ताल में चल रही खराब व्यवस्था से जनता एवं उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया। जिस पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अपनी दबंगता पर उतारू हो गए और अधिवक्ता एवं पत्रकार विकास सैनी की तहरीर दे डाली।
उक्त प्रकरण के सम्बंध में अधिवक्ता ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।