जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने की कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में आज ग्राम चुड़ियाला मोहनपुर, भगवानपुर के राजकीय अभिलेखों में अंकित तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने की कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में आज ग्राम चुड़ियाला मोहनपुर, भगवानपुर के राजकीय अभिलेखों में अंकित तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
तहसीलदार भगवानपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम चुड़ियाला मोहनपुर, भगवानपुर के ख.सं. 327 जो राजकीय अभिलेखों में तालाब (जोहड़) के रूप में अंकित है, पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे आज हटाया गया।
विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के प्रकरणों पर ढिलाई न बरती जाये। उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरन्तर चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।