चार धाम यात्रा में आ रहे यात्रियों तथा जनपद वासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले तथा खाद्य पदार्थों की आड़ में मिलावटी मिठाई बेचने वाले दो अभियुक्तो पर थाना घनसाली पुलिस ने की कार्यवाही, 

चार धाम यात्रा में आ रहे यात्रियों तथा जनपद वासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले तथा खाद्य पदार्थों की आड़ में मिलावटी मिठाई बेचने वाले दो अभियुक्तो पर थाना घनसाली पुलिस ने की कार्यवाही,

थाना घनसाली। क्षेत्र के घनसाली में मिलावटी मिठाई की सूचना मिली की कस्बा घनसाली एवं चमियाला में बाहरी जनपद से एक बोलेरो गाड़ी में संदिग्ध मिलावटी मिठाइया आ रही है सूचना पर थाना घनसाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो गाड़ी संख्या UK 07TA6298 को रुकवाया गया जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे चालक ने अपना नाम लियाकत अली पुत्र फैयाज निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम तहसीन पुत्र मकसूद हसन निवासी ग्राम नहेंद्पुर सुटारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया तथा उक्त बोलेरो गाड़ी में 140 किलो लड्डू बूंदी के, 45 किलो मिल्क केक ब्राउन रंग का, 44 किलो मिल्क केक सफेद रंग का ,65 किलोग्राम सफेद रंग की बर्फी, 32 किलोग्राम डोडा बर्फी, 65 किलोग्राम सोहन पापड़ी तथा 102 किलोग्राम रसगुल्ले बरामद हुए जिनके संबंध में गाड़ी सवार उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से गाड़ी में लगी मिठाइयों का बिल मांगा गया तो मिठाइयों का कोई बिल नहीं दिखा पाये, पूछने पर बताया कि हम यह काम कई महीनों से कर रहे हैं तथा हम लोग कस्बा सुल्तानपुर व धनपुरा जनपद हरिद्वार से मिठाइयां लाकर कस्बा घनसाली व चमियाला में दुकानदारों पर बेचते हैं आज भी यह मिठाइयां सुल्तानपुर व धनपुरा से कस्बा घनसाली व चमियाला में बेचने के लिए लाए थे
क्योंकि उक्त गाड़ी में लदी मिठाइयों के संबंध में पूर्व से सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त मिठाईयां संदिग्ध मिलावटी हैं तथा मौके पर गाड़ी सवार दोनों युवकों के पास उक्त मिठाई का बिल भी नहीं था जिस संबंध में उच्चाधिकारी गणों तथा जिला फूड सेफ्टी अधिकारी महिमानंद जोशी को सूचना दी गई उक्त सूचना पर सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर जनपद टिहरी गढ़वाल शारदा शर्मा द्वारा संदिग्ध मिलावटी मिठाइयों का सैंपल लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा कस्बा घनसाली व चमियाला जनपद टिहरी गढ़वाल वह कस्बा धनपुरा व सुल्तानपुर जनपद हरिद्वार से संबंधित मिठाईयां बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध भी जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम

घनसाली, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान
कांस्टेबल 93 दलजीत
कांस्टेबल 363 अमित राठौर
कांस्टेबल 197 महेश कुमार
कांस्टेबल चालक विजय रावत
थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।