रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमरचन्द शर्मा,व गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक शीर्षवाल ने समस्त व्यापार संघ, समस्त वॉलिंटियर्स ,एसपीओ डिजिटल वॉलिंटियर्स एवं सीएलजी मेंबर्स के साथ कांवड़ को लेकर एक बैठक आहूत की गई ,
जिसमें समस्त लोगों से कांवड़ मेला के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में पूछताछ की गई तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के संबंध में सभी नागरिकों से वार्तालाप किया गया। गोष्ठी में उपस्थित समस्त जनों को उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों से भी अवगत कराया गया एवं मांस मदिरा संबंधी दुकानदारों के लिए सख्ती से निर्देश दिए गए कि कांवड़ पथ पर वे उपरोक्त प्रकार के प्रतिष्ठान नहीं लगाएंगे। उपस्थित आए लोगों द्वारा कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
