व्यपारी से 20,लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने किया चन्द घण्टो में गिरफ्तार,

 

व्यपारी से 20,लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने किया चन्द घण्टो में गिरफ्तार,

ज्वालापुर। वादी प्रणव गोयल पुत्र स्वर्गीय आदेश कुमार गोयल निवासी गोयल स्वीट शॉप आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र मोबाइल नंबर 8218116294 के धारक द्वारा वादी को जान से मारने की धमकी देकर 20,00000/ रुपए मांगने के संबंध में दिया गया जिसके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रवीन रावत के सुपुर्द की गई ।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उप निरीक्षक प्रवीन रावत के नेतृत्व में टीम का गठन कर तत्काल उक्त मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोबाइल नंबर 8218116294 के धारक अभियुक्त दीपक पुत्र अशोक निवासी गली नंबर 6 अंबेडकर नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को पेट्रोल पंप रविदास चौक के पास से अपराध की सूचना के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त किया गया मोबाइल व सिम भी बरामद किया गया।

अपराध करने का कारण
अभियुक्त से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त प्रणव गोयल जी दुकान पर कैशियर के पद पर नौकरी करता था तथा कुछ महीने पहले प्रणव गोयल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी जिस कारण अभियुक्त को प्रणव गोयल द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया उसके बाद अभियुक्त द्वारा स्वयं का एक रेस्टोरेंट कनखल क्षेत्र में खोला गया रेस्टोरेंट खोलने के उपरांत अभियुक्त पर काफी कर्जा हो गया था अभियुक्त द्वारा कर्जा होने के कारण प्लानिंग की गई कि प्रणव गोयल के पास काफी पैसा है क्यों ना इसे रंगदारी मांगी जाए जिस पर अभियुक्त द्वारा प्लान कर प्रणव गोयल से 20 लाख की फिरौती मांगी गई।

सिम बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी की जाएगी कार्रवाई
पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आए गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा मोहित कश्यप पुत्र राजवीर कश्यप निवासी कांगड़ी श्यामपुर की दुकान से एक मजदूर के नाम पर सिम लिया गया ।था दोनों की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया है। सिम विक्रेता मोहित कश्यप को भी गिरफ्तार किया जाएगा

नाम पता अभियुक्त

दीपक पुत्र अशोक निवासी गली नंबर से अंबेडकर नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त मोबाइल

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी
उप निरीक्षक प्रवीण रावत
हेड कांस्टेबल सुंदर सी आई हरिद्वार
कांस्टेबल महावीर
कांस्टेबल राजपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।