बहादराबाद। क्षेत्र के बढ़ेहेडी राजपुताना के पास एक कार का ईटो से भरी ट्रॉली से भयंकर एकशिडेन्ट होने से कार में सवार बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी, दो गम्भीत रूप से घायल बताये जा रहे है।

बहादराबाद। क्षेत्र के बढ़ेहेडी राजपुताना के पास एक कार का ईटो से भरी ट्रॉली से भयंकर एकशिडेन्ट होने से कार में सवार बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी, दो गम्भीत रूप से घायल बताये जा रहे है।

आपको बतादे की राजस्थान से हरिद्वार घूमने आए एक परिवार की कार ईंटों से भरी ट्राली में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन लोगों का इलाज रुड़की के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार कार चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की है। जब रुड़की की ओर से ईंटों से भरी ट्राली बढ़ेडी राजपूतान फलाईओवर के नीचे पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे घुस गई। हादसे में तीन वर्षीय बालक विष्णु और उसके पिता रामस्वरूप की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए। वहीं, एक महिला और पुरुष को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

वही थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है। गाड़ी में सात लोग सवार थे। जो जयपुर राजस्थान के वार्ड नंबर सात मोहल्ला श्यामपुरा तहसील आमेर जयपुर से हरिद्वार घूमने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि मृतक का भाई सुमेर गाड़ी चला रहा था। चालक को नींद की झपकी लगी तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस गई। इसमें तीन वर्षीय विष्णु पुत्र रामस्वरूप और रामस्वरूप पुत्र ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई साधुराम और गीता देवी पत्नी सुमेर को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।