लाउडस्पीकर को लेकर बहादराबाद पुलिस ने सभी धर्म गुरूओ के साथ एक बैठक आयोजित की।
बहादराबाद। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित सभी मंदिर, मस्जिद , गुरुद्वारा व मदरसे के धर्मगुरुओं के साथ बैठक ली गई ,. उच्च न्यायालय नैनीताल , व उत्तराखंड शासन द्वारा द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो को कड़ाई से अनुपालन हेतु सभी धर्म गुरुओं को निर्देशित किया गया । मंदिर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को आज दिनांक से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है । लाउडस्पीकर एवं अन्य आयोजनों में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम एवं एंपलीफायर का प्रयोग उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होगा।सभी धर्म गुरुओं से उपरोक्त आदेशों और निर्देशों के संबंध में अंडरटेकिंग ली गई व सभी मंदिरों और मस्जिदों में ध्वनि मापक यंत्र रखने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
